छत्तीसगढ़ / मुंगेली

हमारी सेहत के सच्चे साथी फार्मासिस्ट को सलाम डॉ पलक डॉ पलक ने मानवता का परिचय देते हुए10 बच्चों को अपने कॉलेज में बी फार्मा मे निशुल्क पढ़ाने की घोषणा

 [9/25, 3:47 PM] +91 80855 03466: लोरमी - विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मेडिकल टीम लोरमी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन आरोग्यम सर्जिकल क्लिनिक लोर मी में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धनवंतरी की प्रतिमा के समक्ष सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर की गई। कार्यक्रम में 

जी टी बी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन व नेशनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी की डायरेक्टर डॉ. पलक  जायसवाल मुख्य अतिथि रहीं। डॉक्टर पलक जायसवाल  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहा कि 
"फार्मासिस्ट के बिना  अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना अधूरी है। कोरोना काल में जब सब घर में थे, तब फार्मासिस्ट ने अपनी जान जोखिम में डालकर समाज की सेवा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएमओ डॉक्टर जी एस दाउ ने भी संबोधित  करते हुए कहा कि बिना फार्मासिस्ट के कोई अस्पताल पूरा नहीं होता, उन्होंने स्टोर दवा रखने के मैनजमेंट और अपने अन्य अनुभवों को साझा किया। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, के रूप में उपस्थित डॉ. रूपेश साहू ने फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट सिर्फ दवा वितरक नहीं, बल्कि मरीज और डॉक्टर के बीच भरोसे की कड़ी है।
"फार्मेसी सिर्फ एक कोर्स नहीं, एक जिम्मेदारी है। एक गलत दवा जिंदगी ले सकती है और एक सही सलाह जिंदगी बचा सकती है। इसलिए फार्मासिस्टों को हमेशा अपडेट रहना चाहिए। 
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल,  जी बी टी ग्रुप ऑफ़  इंस्टिट्यूशन के  सचिव  अंकित दुबे, वरिष्ठ फार्मासिस्ट गोपाल अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, इंद्रजीत कौर अतिथि रहे।  मेडिकल टीम के राजेंद्र साहू, एवं संतोष साहू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिलाष जायसवाल एवं आभार मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर डॉ जीवन साहू, अवधेश सिंह राजपूत, सचिव मुकेश कश्यप, राजेश झरिया, तीरथ साहू, दीपक साहू, हरीश देवांगन अविश यादव अमित शिवहरे जितेंद्र साहू जितेंद्र राजपूत  के साथ 
 क्षेत्र के समस्त फार्मासिस्ट साथी गांव गांव से पहुंचे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम को कवरेज देने वाले मीडिया के साथियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए लंच की व्यवस्था रखी गई थी।
अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फार्मासिस्टों का सम्मान किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image