छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा

 कांसाबेल और बगीचा में उत्साह के साथ हुई प्रतियोगिताएं, विजेता वरिष्ठजनों का शॉल-श्रीफल और प्रमाण पत्र से सम्मान

जिले के सभी विकासखंडों में हो रहा आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और प्रतिभा को मिल रहा मंच

    रायपुर, 26 सितम्बर 2026

 सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा

 सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा

 सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा

उम्र के हर पड़ाव में प्रतिभा और उत्साह को अभिव्यक्त करने का अवसर मिले, इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में ‘सियान सेवा संकल्प-जशपुर सियान आइडल’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनके अनुभव, सक्रियता और सामाजिक योगदान को सम्मानित किया जा रहा है।
    इसी कड़ी में जनपद पंचायत कांसाबेल में आयोजित ‘सियान आइडल’ कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह संदेश दिया कि उम्र बढ़ने के साथ जीवन का उत्साह और रचनात्मकता कम नहीं होती।

बगीचा में भी वरिष्ठजनों ने उत्साह से दिखाई प्रतिभा
    जनपद पंचायत बगीचा में भी ‘सियान आइडल’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन ने वरिष्ठजनों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया।

विजेताओं का शॉल-श्रीफल और प्रमाण पत्र से सम्मान
    प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

वरिष्ठजनों के अनुभव और योगदान को सम्मान देने की पहल
    ‘सियान सेवा संकल्प-जशपुर सियान आइडल’ के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और सहभागिता के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। यह पहल समाज को वरिष्ठजनों के अनुभव, ज्ञान और योगदान का सम्मान करने तथा उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दे रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image