छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सेवा ही संकल्प : जरूरतमंदों को बांटी गई राशन व जरूरत की चीजें

 अम्बिकापुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अम्बिकापुर की ओर से नवापारा स्थित सेवा भारती के अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के सेवा केंद्र में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए खाद्य सामग्री, फल, भोजन, छोटे बच्चों के लिए डायपर तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

सेवा कार्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष पूनम दीवान, सिविल इंजीनियरिंग की सहायक प्राध्यापक भारती शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अतिथि व्याख्याता प्रतीक चौबे तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अतिथि व्याख्याता रिंकू निर्मलकर उपस्थित रहे।

 

महाविद्यालय की यह पहल जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकताओं में सहयोग देने और समाज में सेवा, संवेदना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है। इस अवसर पर “सेवा ही संकल्प है, संकल्प ही समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है” का संदेश दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image