छत्तीसगढ़ / बीजापुर

भाजपा नेता का बयान आदिवासी विरोधी और लोकतंत्र के ख़िलाफ़, मांगे माफ़ी - विक्रम मण्डावी

भाजपा नेता महेश जैन  का बयान आदिवासी विरोधी और लोकतंत्र के ख़िलाफ़- विक्रम मंडावी 


भाजपा और बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन आदिवासियों से माफ़ी मांगे- विक्रम मण्डावी

बीजापुर : बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन द्वारा कांग्रेस के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता कोंटा क्षेत्र से लगातार 6 बार के विधायक कवासी लखमा पर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि भाजपा और उनके नेता महेश जैन आदिवासी विरोधी है, जिस नेता को कोंटा क्षेत्र की जनता ने पंच, सरपंच से लेकर लगातार 6 बार कोंटा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा भेजा है, उस आदिवासी नेता को भाजपा के बस्तर लोक सभा प्रभारी महेश जैन द्वारा अनपढ़ कहकर संबोधित करना भाजपा और उनके नेताओं की कुंठित मानसिकता और आदिवासी विरोधी को दर्शाता है भाजपा नेता महेश जैन का यह बयान हमारे लोकतंत्र और संविधान के ख़िलाफ़ है। भाजपा नेता चाहते ही नही की गरीब आदिवासी विधानसभा और लोकसभा पहुंचे और अपनी बात लोक सभा और विधान सभा में रखे।  
अपने प्रेस विज्ञप्ति में विधायक विक्रम मण्डावी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा नेताओं द्वारा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर किये गए आपत्तिजनक टिप्पणियो को चुनाव आयोग संज्ञान में ले और कार्यवाही करें।  भाजपा नेताओ के बयानो से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने मतदान से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। विधायक विक्रम मण्डावी ने आगे कहा कवासी लखमा से दादी बनने के लिये पंच, सरपंच बनने के साथ साथ लगातार 6 बार विधान सभा चुनाव जीतना पड़ता है तब जाकर यह सम्मान मिलता और वह “दादी कहलाता है” यह कोई सामान्य बात नहीं है यह भाजपा नेताओं के समझ से बाहर है। 
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image