छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सेवा संकल्प अभियान : सेवा मेरा योगदानः मरीन ड्राइव तालाब में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान

 सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

घाट और तालाब परिसर की सामूहिक साफ-सफाई, स्वच्छता में जनसहभागिता सुनिश्चित करने एक साथ आगे आए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और नागरिक
“सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ शहर के सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ नगर निगम अम्बिकापुर स्थित मरीन ड्राइव तालाब में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। स्वच्छता में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर श्री अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल तथा नागरिकों सहित  स्वच्छता दीदियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

’जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों ने एक साथ संभाली स्वच्छता की जिम्मेदारी’
स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान मरीन ड्राइव तालाब के घाट एवं आसपास के परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों के साथ स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अभियान में शामिल सभी सहभागियों ने तालाब घाट और परिसर की सफाई में हाथ बंटाया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य स्वच्छता को केवल शासकीय प्रयासों तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी से जोड़ना रहा। शहर के सार्वजनिक स्थलों, तालाबों और उनके आसपास के परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने एक साथ श्रमदान किया।

’जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति किया जागरूक’
अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख सार्वजनिक जलस्रोतों और उनके आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। मरीन ड्राइव तालाब शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल होने के कारण यहां स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के वातावरण के प्रति जिम्मेदार और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

तालाब घाट एवं परिसर की साफ-सफाई के साथ नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता को नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। 

’सांसद, महापौर और कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों की रही सहभागिता’
मेगा सफाई अभियान में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, अखिलेश सोनी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों तथा नागरिकों ने भी स्वच्छता श्रमदान में सहभागिता की।

Leave Your Comment

Click to reload image