तेंदुनाला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन
राजनांदगांव। ग्राम तेंदुनाला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु तथा राजनांदगांव सिन्हा समाज महिला मंच की जिलाध्यक्ष निर्मला जितेंद्र सिन्हा अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सेवाओं का केंद्र हैं। पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों तथा स्वास्थ्य विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
वहीं सिन्हा समाज महिला मंच की जिलाध्यक्ष निर्मला जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से परिवार और समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य, पोषण एवं बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच बसंत निषाद, उपसरपंच ठाकुर राम वर्मा, पंच पप्पू सिन्हा, जय लाल पड़ोती, भाजपा कार्यकर्ता हक्कन पटेल, भीष्म सिन्हा, मितानिन फलीता साहू, प्रीति सिन्हा, भाना वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्नू ठाकुर, कार्यकर्ता चन्द्रिका जामुनकर, सहायिका फगनी नेताम, आशा वर्मा, पोषण सखी हिरमनी साहू, पंच सती साहू, नर्स रेखा साहू, पंच सरोज वर्मा, पंच द्रोपती ठाकुर, शारदा साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।