सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र
कोरबा । पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए।
प्रमाण पत्र पाने वालों में पीएम श्री विद्यालय सैला के पांच विद्यार्थी सृष्टि कंवर, भव्यांश, मोनल, गर्भित पैकरा और नैनसी मरकाम शामिल हैं। पूर्व माध्यमिक शाला सैला के सात विद्यार्थियों नैनसी, आशमा, प्रकृति, प्रियांशु, भावना, वेदिका और समिलि को भी प्रमाण पत्र दिए गए।
शिविर में शिक्षा विभाग को जाति प्रमाण पत्र के लिए कुल 198 आवेदन प्राप्त हुए। एक ही स्थान पर आवेदन की सुविधा और बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण से सेवा सेतु शिविर की उपयोगिता सामने आई।