ग्राम पंचायत सांकरा में महात्मा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रायपुर |
2026-10-03 08:26:16
सांकरा (धनेली)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सांकरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही गांव में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच श्री रघुनाथ साहू, उपसरपंच श्री योगेश साहू, पंच हेमंत कुमार बंजारे, नोहर धीवर, टिकेंद्र धीवर, कमलेश नौरंगे, योगेश गायकवाड, गंगा दास मनहर, नोहर वर्मा, उमेश यादव एवं पंचायत सचिव रेणुका वर्मा उपस्थित रहे।
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा वर्मा, भुनेश्वरी बंजारे, शकुंतला यादव, पूर्णिमा निर्मलकर, संतोषी साहू तथा मितानिन प्रमिला साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान रेणुका वर्मा ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया तथा ग्राम में स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।