सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कमिश्नर और कलेक्टर
दुर्ग । दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह आज पाटन के डॉ खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी विभागों के स्टाल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कृषकों का एग्रीस्टेक, अभिलेख सुधार,स्वामित्व योजना पट्टा वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर सिंह ने आम जनता से देह दान एवं रक्त दान की अपील भी की। उन्होंने देहदान करने वाले दानदाताओं को मंच से सम्मानित किया। विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मंच से प्रमाण पत्र, सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में कुल प्राप्त 161 आवेदनों में से 140 आवेदनों का शिविर में ही निराकरण किया गया । शिविर में स्वामित्व योजना पट्टा, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्व निधि योजना, श्रमिक कार्ड, पेंशन स्वीकृत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र मंच से वितरित किए गए।