छत्तीसगढ़ / रायपुर

महतारी वंदन की राशि से बेटियों के भविष्य की कर रहीं तैयारी

 हर माह मिलने वाली सहायता सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर बना रहीं बचत की मिसाल

 

रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे निवासी श्रीमती अंशु साहू महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को अपनी दो बेटियों के भविष्य के लिए बचत के रूप में उपयोग कर रही हैं।

श्रीमती अंशु साहू का महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सहयोग से कराया गया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। वह इस राशि को अपनी दोनों बेटियों के नाम संचालित सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में जमा कर रही हैं। श्रीमती साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि वह हर महीने बेटियों के सुकन्या समृद्धि खातों में जमा करती हैं। उनका कहना है कि नियमित रूप से की जा रही यह बचत बेटियों की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार तैयार करने में मदद करेगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image