छत्तीसगढ़ / मुंगेली

प्रधान पाठक अशोक टोण्डे को मिला राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा ज्योति सम्मान

 लोरमी। विश्व शिक्षक दिवस 05 अक्टूबर 2026 के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय समारोह में विभिन्न राज्यों के 170 से अधिक चयनित शिक्षकों को 'शिक्षा ज्योति सम्मान' से विभूषित किया गया।  इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा,विकासखण्ड लोरमी ,जिला मुंगेली का कर्मठ एवं समर्पित प्रधान पाठक अशोक टोण्डे को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभिनव प्रयोगों, नवाचारी शिक्षण विधियों एवं उत्कृष्ट शिक्षण योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।  यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य आयोजक ‘शिक्षा ज्योति’ की संस्थापक अर्चना शर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राघवेंद्र सिंह राठौर द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन मंच के माध्यम से प्रदान किया गया।  

आयोजकों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि श्री टोण्डे जी ने ग्रामीण अंचल में शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने और विद्यार्थियों में ज्ञान व संस्कारों के संचार के लिए जो अनुकरणीय कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है।  प्रधान पाठक अशोक टोण्डे को यह सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, संकुल, क्षेत्र के शिक्षाविदों, सहकर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

Leave Your Comment

Click to reload image