छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

 रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने एएसपी और डीएसपी स्तर के 7 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा और मैदानी पुलिसिंग से जुड़े पद शामिल हैं।

सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार सचिन्द्र चौबे को पीटीएस मैनपाट से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

आलोक तिवारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा से सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर भेजा गया है।

सुरक्षा इकाइयों में भी बदलाव
गिरीश कोरी को राजभवन सुरक्षा से सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं दिनेश सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

नीलकिशोर अवस्थी को राजभवन सुरक्षा से सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर भेजा गया है।

भाटापारा और बिलासपुर में नए SDOP
मैदानी पुलिसिंग में भी बदलाव किया गया है। मयंक रणसिंह को SIA नवा रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), भाटापारा पदस्थ किया गया है।

वहीं तारेश साहू को भाटापारा से स्थानांतरित कर SDOP, जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image