कांग्रेस कमेटी की बैठक में बनी 'वोट चोरी और SIR' के विरुद्ध आंदोलन की रणनीतिक
दुर्ग । दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग की मासिक बैठक रविवार को कर्मा भवन, बोर्सी चौक, दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया ने की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विशेषकर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च (02 से 08 अक्टूबर) के अंतर्गत आगामी 6 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व सभापति राजेश यादव, छाया महापौर प्रेमलता साहू, अजय शर्मा, पोषण साहू, बोर्सी मंडल अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र वर्मा, कसारीडीह मंडल अध्यक्ष नंदा राउत, बीना देशमुख, आशीष देशमुख, शहनशाह आलम, नियाज भाई, बंटी नवरंग, भोज यादव, डॉ. अर्चना सेनापति, पीताम्बर साहू, हरनूर कौर सहित जिला, ब्लॉक एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।