छत्तीसगढ़ / रायपुर

’उद्यानिकी विभाग में दो आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति’

 रायपुर, 06 अक्टूबर 2026

उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो आवेदकों को विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी निर्देशों के तहत गठित छानबीन समिति द्वारा आवेदनों के परीक्षण के उपरांत की गई हैं।

संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री महेन्द्र सिंह बाजपेई, पुत्र श्री नीलम सिंह बाजपेई, जिला बस्तर, जगदलपुर को माली के पद पर सहायक संचालक उद्यान दंतेवाड़ा के अधीन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती कलेशवती, पत्नी स्वर्गीय श्री राजेश कुमार क्षत्रिय, तहसील पेंड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को संबंधित कार्यालय में भृत्य के पद पर नियुक्ति दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image