छत्तीसगढ़ / रायपुर

जाने-माने ज्योतिष पं. संतोष तिवारी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी

रायपुर (दैनंदिनी)। रायपुर संस्कृत कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रसिद्ध ज्योतिष पं. संतोष तिवारी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर को पं.संतोष तिवारी ने लग्न अनुसार गणना करके भाजपा सरकार बनाने की भविष्यवाणी की थी, जो अक्षरश: सत्य साबित हुई।

पं. संतोष तिवारी ने लोकसभा चुनाव की गणना करते हुए कहा कि इस प्रश्न लग्न अनुसार तृतीया तिथि बुधवार भरणी नक्षत्र  तृतीय चरण में प्रश्न होने के कारण लग्न सत्ता पक्ष और सप्तम विपक्ष भाव है। भारतीय जनता पार्टी धनु राशि है और कांग्रेस मिथुन राशि का कारक है। मिथुन राशि का स्वामी बुध विरोधी भाव में बैठा है जिस पर राहु सूर्य का ग्रहण योग बन रहा है अपने गुण एवं कार्यों से कांग्रेस की सरकार बदनाम हो चुकी है। ठीक वहीं पर धनु राशि का स्वामी गुरु सप्तम भाव में गज केसरी योग बन रहा है। धनु राशि का स्वामी जनता पार्टी है जो कि विपक्ष भाव में चंद्रमा के साथ सप्तमभावपर गजकेसरी योग बन रहा है। इससे यह पता चलता है कि भाजपा अपने कर्म एवं गुणो के कारण विरोधी छठवें भाव में बैठकर लग्न का स्वामी शुक्र अर्थात सत्ता पक्ष का कारक लग्न होता है। जो की उच्चस्थ मीन राशि में बैठा है। और वहां पर सूर्य बुध आदित्य योग बन रहा है। जबकि ठीक वहां पर मिथुन राशि कांग्रेस का कारक ग्रह बुध विरोधी भाव में मीन राशि पर छठवें स्थान में विराजमान है इसलिए  कांग्रेस सरकार जना विरोध के कारण उसकी छवि गिर चुकी है। इस कारण छत्तीसगढ़ राज्य में भी कांग्रेस को बहुमत हासिल नहीं होंगे और ना यहां पर उनका जीत पाना संभव नहीं है फिर भी षष्ठ भाव में ग्रहण योग के कारण एकात-दो सीट कांग्रेस सरकार कीआने की संभावना बनती है। लग्न चक्र अनुसार शुक्र के महादशा पर शनि का अंतर्दशा चल रहा है। यहां पर लग्न शुक्र भारतीय जनता पार्टी है। चूंकि लग्न सत्ता पक्ष होता है और शनि अंतर्दशा मंत्रणा भाव पर अर्थात पंचम भाव बुद्धि भाव भी है जिस पर मंगल विराजमान है इस कारण भी बीजेपी अपने संघर्ष संगठनात्मक बल के कारण भी बीजेपी पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त करेगा।  भारत देश में केंद्र पर भी देखा जाए तो केवल 2 से 3 राज्यों को छोड़कर बाकी सभी जगह पर भाजपा अपना पूर्ण सत्ता कायम करेगी। भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image