मंत्री व भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन
रायपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सोमवार, 15 अप्रैल को वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से महती रैली के साथ अपना नामांकन जमा करेंगे। भाजपा ने इस अवसर को ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है। रैली की शक्ल में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले महती सभा होगी जिसे भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा संयोजक अशोक बजाज समेत अनेक नेता संबोधित करेंगे।