छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

विकासखंड से जिला स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रार्थना सभा में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
पंडरिया-कवर्धा/-
 सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला एवं भाषा संबंधी प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विकासखंड पंडरिया स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रशासन से प्राप्त पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image