छत्तीसगढ़ / रायपुर

सरिया में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण

 निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा, तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

अस्पताल शुरू होने से सरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ेगी पहुंच

रायपुर,  अक्टूबर 2026

सरिया में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरिया में 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल के शुरू होने से सरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और गंभीर अथवा आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर जाने की निर्भरता कम होगी।

उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image