विधायक भोलाराम साहू दशगात्र एवं चौका आरती कार्यक्रम मे शामिल हुए , शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
छुरिया। ग्राम कुमर्रा निवासी श्री गणेश्वर साहू के पूज्य पिता स्वर्गीय काशीराम साहू के दशगात्र एवं चौका आरती कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक साहू ने स्वर्गीय काशीराम साहू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विधायक भोलाराम साहू ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
दशगात्र एवं चौका आरती कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने भी स्वर्गीय काशीराम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री राजू सिन्हा, देवदास साहू, टीकम साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।