छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

सीएम हेल्पलाइन से सोनम कोसले की छात्रवृत्ति संबंधी समस्या का 24 घंटे में मिला समाधान

 बलौदाबाजार, 7 अक्टूबर 2026

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी सोनम कोसले को छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाने की समस्या का समाधान सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से महज 24 घंटे के भीतर मिल गया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर सोनम ने शासन द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

सोनम कोसले ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाने के कारण वह काफी परेशान थीं। समस्या के समाधान के लिए वह चॉइस सेंटर गईं, जहां चॉइस सेंटर संचालक ने उन्हें सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी दी। इसके बाद सोनम ने 1076 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। अगले ही दिन उनकी समस्या का समाधान हो गया और वह अपना छात्रवृत्ति फॉर्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन भर सकीं।

सोनम ने कहा कि “कल मैंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन कर अपनी समस्या बताई थी और आज मेरी समस्या का समाधान हो गया। अब मैंने अपना स्कॉलरशिप फॉर्म ऑनलाइन भर लिया है। शासन द्वारा शुरू की गई यह हेल्पलाइन बहुत अच्छी पहल है। मुझे 24 घंटे के भीतर ही अपनी समस्या का समाधान मिल गया, इसके लिए मैं शासन का आभार व्यक्त करती हूं।”

सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या का त्वरित निराकरण छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को शासन की सेवाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave Your Comment

Click to reload image