*लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त पंचायत घोषित होने पर सरपंच आरती त्रिलोक कोशले की सम्मान*
मुंगेली |
2026-10-08 16:04:33
लोरमी:- विश्व टीवी दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर परिसर जनदर्शन सभा कक्ष हाल में टीवी मुक्त पंचायत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले स्थानीय विधायक पूर्व खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीकांत पांडे अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली एवं सम्मानित अधिकारीगण अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर गणों के कर कमलो से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।
इसके पश्चात सरपंच गणों का स्वागत सम्मान किया गया।
टीबी की गंभीरता के बारे में जागरूक करना और उसकी रोकथाम को बढ़ावा देना है इस दिन विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों सरकारों की विभिन्न संस्थाओं द्वारा टीबी के लक्षण इलाज और उनसे जुड़ी जानकारी दी जाती है,ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी विशेष रूप से बताया कि विश्व क्षय दिवस 24 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत जोतपुर विकासखंड लोरमी को लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए। इसके लिए आरती त्रिलोक कोशले सरपंच ग्राम पंचायत जोतपुर को गांधी प्रतिमा गोल्डन एवं प्रशस्ति पत्र पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक पुन्नू लाल मोहले श्रीकांत पांडे अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली,जिला प्रशासन के अधिकारी गण मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर गणों के द्वारा सम्मानित किया गया ।
सम्मान होने पर सरपंच आरती कोशले ने कहा कि यह सम्मान विगत 3 वर्षों से लगातार ग्राम पंचायत को प्राप्त हो रही है इसके लिए ग्राम पंचायत जोतपुर में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ सुषमा बिंझवार,एनएम किरण साहू स्टाफ नर्स संध्या बंजारे,आनंद खांडेकर एमटी,मितानिन ललिता कुर्रे,राजकुमारी खांडेकर,तीजन टंडन को श्रेय जाता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जोतपुर के उपसरपंच तारन कोशले,पंच भुनेश्वर रावल,वरिष्ठ सदस्य हेमंत खांडेकर,पूर्व उपसरपंच धरम कोशले,पूर्व पंच वैज्ञानिक बांधे,ललित घृतलहरे इत्यादि उपस्थित रहे।