छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंटा क्षेत्र में सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने पर जताया दुःख

 रायपुर 8 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र स्थित एलाड़मडगु कैंप के समीप आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि घायल जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Leave Your Comment

Click to reload image