छत्तीसगढ़ / सुकमा

महज दो दिनों में मिला आय प्रमाण पत्र, सेवा सेतु की त्वरित सेवा से छात्रा शानू मंडावी को मिली राहत

 सुकमा । जिला प्रशासन की त्वरित एवं सुगम नागरिक सेवा व्यवस्था का लाभ अब आम लोगों को भी तेजी से मिल रहा है। ग्राम फूलबगड़ी निवासी एवं लाइवलीहुड कॉलेज कुम्हाररास, सुकमा में डीसीए की छात्रा शानू मंडावी को छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। आवश्यक दस्तावेजों के साथ उन्होंने 30 सितंबर को तहसील कार्यालय सुकमा में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया और महज दो दिवस के भीतर आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से शानू ने इसे अपने कॉलेज में जमा कर दिया, जिससे उनकी पढ़ाई और छात्रवृत्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। त्वरित सेवा से उत्साहित शानू मंडावी ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन सुकमा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए अधिक समय लगने की चिंता रहती थी, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से महज दो दिन में प्रमाण पत्र मिलना प्रशासन की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा व्यवस्था का सुखद उदाहरण है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image