छत्तीसगढ़ / जशपुर

जिले में 01 जून से अब तक 8646.9 मिमी वर्षा दर्ज

 जशपुरनगर । जिले में 01 जून से 07 अक्टूबर 2026 तक 8646.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 11215.1 मिमी रही है, जो सामान्य का 77.1 प्रतिशत है। आज जिले में कुल 61.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से 07 अक्टूबर तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है-

 

तहसील जशपुर में 792.4 मिमी, मनोरा में 1354.7 मिमी, कुनकुरी में 1175.2 मिमी, दुलदुला में 694.0 मिमी, फरसाबहार में 405.7 मिमी, बगीचा में 877.5 मिमी, कांसाबेल में 905.0 मिमी, पत्थलगांव में 750.3 मिमी, सन्ना में 1058.3 मिमी एवं बागबहार में 633.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 1354.7 मिमी हुई है, जो सामान्य से 116.7 प्रतिशत है। वहीं आज सर्वाधिक वर्षा कांसाबेल तहसील में 40.0 मिमी दर्ज की गई।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image