छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

जिला ऑडिटोरियम मे युवा उड़ान का आयोजन आज*

 बलौदाबाजार, अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से युवा उड़ान 2026 का आयोजन 9 अक्टूबर को जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार मे किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 से प्रारम्भ होग़ा।

युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन,साइबर सिक्योरिटी के सम्बन्ध मे.महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक युवाओ को इस कार्यक्रम मे उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image