छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस त्रिपुरा में बैलेट में ही खाई मात- अग्रहरि

 छत्तीसगढ़ राजनांदगांव /
प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह कार्यालय प्रभारी श्री राजेश गुप्ता अग्रहरि ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर देश में वितंडावाद खड़ी करने वाले विपक्षी दल और खास कर कांग्रेस को त्रिपुरा के चुनाव ने बता दिया है कि बैलेट पेपर में चुनाव कराने के बाद भी उनकी किस्मत बदलने वाली नहीं है, उन्हें हार का ही सामना करना पड़ेगा।
अभी पिछले दिनों.त्रिपुरा ग्राम समिति और असम की सिलचर नगर निगम के बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में कांग्रेस बूरी तरह हारी, कांग्रेसियों के लिए बुरी खबर ये रही कि बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में भी...दोनों जगह कॉंग्रेस बुरी तरह हारी है और सूपड़ा साफ हो गया।
त्रिपुरा की ग्राम समिति चुनाव की 5000 सीटों मे से कॉंग्रेस को सिर्फ 14 सीट मिली है जबकि एन डीए  को 4320 सीटें मिली हैं....वहीँ सिलचर नगर निगम चुनाव मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है.... जबकि कॉंग्रेस निर्दलीय से भी नीचे चली गई है।
श्री अग्रहरि ने कहा कि सच तो इन्हें भी पता है कि जनता अब इन्हें वोट नहीं दे रही... लेकिन अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस व उनके समर्थक विपक्षियों को यह सब नौटंकी करनी पड़ती है, कांग्रेस की तो पूरे देश भर में लुटिया डूब रही है, वहीं उनका साथ दे रही सपा  राजद उद्धव सेना राकांपा विपक्षी अन्य दलों को हम तो डूबे सनम तुमको भी ले डूबें,, का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
राजेश गुप्ता अग्रहरि राजनांदगांव छत्तीसगढ़

Leave Your Comment

Click to reload image