छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मरीजों के बीच पहुंचीं जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जाना हालचाल

राजनांदगांव। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी में राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान प्रतिमा पप्पू चंद्राकर ने अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछी। बैठक के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य  मधु सुकृत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चंद्राकर, उषा विंध्याराज  बी.एम.ओ घुमका, जनपद सदस्य रोहित चंद्राकर, डॉ. तेजेंद्र वर्मा, डॉ. श्वेता बंछोर, सुपरवाइजर हेमंत ठाकुर,संजय सोनी आर.एच. ओ, यामिनी देशमुख, भगवती मंडावी, बेबी शशी मेश्राम, भूपेशवरी साहू,विनय राजपूत, हुलासी ढीमर, तेज प्रकाश सिन्हा एवं दीनबंधु सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image