छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान, बीएलओ और सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित

 दंतेवाड़ा । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं तथा पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में 09 अक्टूबर 2026 को बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में तहसीलवार आयोजित की गई। इसमें गीदम एवं बारसूर तहसील के बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दंतेवाड़ा एवं कटेकल्याण तहसील की बैठक दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तथा कुआकोण्डा एवं बड़ेबचेली तहसील की बैठक दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक निर्धारित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को गति देना तथा विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। प्रशासन ने संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजरों, निर्वाचन लिपिकों एवं अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image