स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति निराकरण के बाद सूची जिले की वेबसाइट पर अपलोड
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। दावा आपत्ति निराकरण के बाद सूची जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स (एनआरसी), कम्युनिटी हेल्थऑफिसर, स्टाफ नर्स (एसएनसीयू), स्टाफ नर्स (एनएचएम), अकाउंटेंट असिस्टेंट, ब्लॉक मैनेजर, डेटा एनालिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, आयुष चिकित्सा अधिकारी (महिला), सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, न्यूट्रिशन काउंसलर, फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर, अटेंडेंट तथा कुक कम केयर टेकर सहित विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन संबंधी नियम, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार सहित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।