छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता की बचत का आधार

 बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में प्रतिमाह जमा कर रहीं 500 रूपए

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026

शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुंगेली जिला एवं विकासखंड के ग्राम सोढ़ार निवासी श्रीमती सुनीता साहू इसका प्रेरक उदाहरण हैं। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रूपए की सहायता राशि में से वे 500 रूपए अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में नियमित रूप से जमा कर रही हैं। उनकी यह पहल बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने और बचत की आदत को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

    श्रीमती सुनीता साहू महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का सोच-समझकर उपयोग कर रही हैं। वे हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए में से आधी राशि यानी 500 रूपए अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं। इस तरह नियमित बचत के माध्यम से वे बेटी के भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार करने का प्रयास कर रही हैं। सुनीता साहू की यह पहल बताती है कि छोटी-छोटी बचत भी भविष्य की बड़ी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे केवल वर्तमान की जरूरतों तक सीमित न रखकर बेटी के आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए भी कर रही हैं। उन्होंने योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave Your Comment

Click to reload image