छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा की कहानी : महतारी वंदन की राशि से बच्ची का भविष्य सुधार रही हैं बसंती

 एक छोटी सी मदद आने वाले भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है इसका जीवंत उदाहरण हैं एक सफल गृहिणी बसंती यादव। कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत ओड़गी में रहने वाली बसंती अपने पति रामगोपाल के साथ एक किसान परिवार में रहती हैं। उनकी एक बच्ची है जिसका सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुला हुआ है।

आज से कुछ समय पहले तक उन्हे अपनी बच्ची के सुरक्षित भविष्य के लिए खोले गए सुकन्या समृ़िद्ध योजना के खाते में प्रति माह जमा होने वाली राषि का इंतजाम करना एक कठिन कार्य हो जाता था। अतिरिक्त आय का कोई साधन ना होने से बसंती को इस राषि के लिए अपने पति या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से रकम लेनी पड़ती थी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना ने बसंती की मुख्य समस्या का ही निराकरण कर दिया है। अब वह हर माह सुकन्या समृद्धि के खाते में राशि जमा करके अपनी बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के प्रति निश्चित हो गई हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image