सेवा की कहानी : प्रमिला को मिला अपने लिए खर्चे का पूरा अधिकार
रायपुर, 14 अक्टूबर 2026
कोरिया जिले के पारिवारिक माहौल मे केवल गृहिणी के रूप में घर सम्हालने की जिम्मेदारी रखने वाली महिलाओं के लिए अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कहीं ना कहीं पति या फिर परिवार पर निर्भर होना ही पड़ता है। ऐसी महिलाओं की कठिनाई को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जारी की गई महतारी वंदन योजना ने लाखों घरेलू महिलाओं को अपने खर्चों का अधिकार दे दिया है। कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत ओड़गी में रहने वाली प्रमिला अपने पति नरेश राजवाड़े के साथ एक किसान परिवार में रहती हैं।
आज से कुछ समय पहले तक उन्हे अतिरिक्त आय का कोई साधन ना होने से दैनिक जरूरतों के लिए भी लगने वाली मामूली रकम या तो अपने पति या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से लेनी पड़ती थी। वह कई बार अपने बच्चे के स्कूल जाने के लिए बस की फीस जमा करने के लिए किसी को कहने में भी संकोच करती थीं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना ने प्रमिला जैसी लाखों महिलाओं की मुख्य समस्या का ही निराकरण कर दिया है। प्रमिला मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अब वह हर माह अपनी महतारी वंदन की राशि को बच्चे की सुरक्षित आवाजाही पर बस की फीस के रूप में खर्च करती हैं इससे उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हुई हैं।