जगदलपुर में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण कार्यशाला का आयोजन 16 अक्टूबर को
जगदलपुर, अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से एक विशेष श्विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया संबंधी कार्यशालाश् का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी शुक्रवार 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कुम्हरावण्ड स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जगदलपुर के संयोजन में आयोजित हो रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।