छत्तीसगढ़ / मुंगेली

नवजीवन क्लब के तत्वाधान में झांकियों के साथ हाईस्कूल में किया जाएगा रावण दहन

नवजीवन क्लब के तत्वाधान में झांकियों के साथ हाईस्कूल में किया जाएगा रावण दहन

लोरमी - नवजीवन क्लब के तत्वाधान में लोरमी नगर के हाईस्कूल मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जायेगा आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति जुट गयी है।

विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवजीवन क्लब दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। कारीगरों के द्वारा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। समिति के सदस्य नरेन्द्र खत्री व जितेन्द्र पाठक ने बताया कि इस हर वर्ष की प्रति तरह से वर्ष भी रावण का पुतला करीब 30 से 35 फीट का बनाया जायेगा। नवमी के दूसरे दिन दशहरे के दिन नवजीवन क्लब दशहरा समिति द्वारा लोरमी में कई सालों से बड़े से बड़े आयोजन करते आ रही है। भव्य झांकीयों के साथ हाईस्कूल मैदान में रावण का पुतला दहन किया जाता है। समिति के द्वारा चलित व मूर्तिकार झांकी बनवाकर पूरे लोरमी में भ्रमण करते हुए हाईस्कूल तक जाती है जहाँ हजारों की संख्या में रात भर लोग आयोजन को देखने के लिए पहुंचते हैं। नवजीवन क्लब के द्वारा भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान सेना और रावण सेना की झांकी के साथ नगर के मुख्य मार्ग महामाया मार्ग से होते हुए हाईस्कूल मैदान पर पहुंचती है। रावण दहन के बाद समस्त लोरमीवासी सोनपत्ती देकर एक दूसरे के साथ गले मिलते और बधाई देते है। आयोजन को सफल बनाने के लिए नरेन्द्र खत्री, जितेन्द्र पाठक, अमित दुबे, विश्वास दुबे, प्रशांत शर्मा, अभिषेक पाठक, आवेश द्विवेदी, देवी जायसवाल, समीर पाठक, आकाश केशरवानी, योगेश खत्री, यतीन्द्र  खत्री, लक्ष्मी खत्री, जितेन्द्र खत्री, अंश पाठक, दीपक नामदेव, मोनू यादव, दीपक जायसवाल (इट्टी) प्रेम यादव, मनीष जायसवाल, निक्कू जायसवाल , अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, राजेश जायसवाल, लक्ष्मी नारायण यादव, सहित समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। वही रावण निर्माण संजू कश्यप,  बंटी साहू,  रिंकू यादव के द्वारा  किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image