छत्तीसगढ़ / रायपुर

माँ शीतला मंदिर पहुंचे विधायक अनुज शर्मा, विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर दिया आश्वासन

 सांकरा (धनेली), रायपुर। ग्राम पंचायत धनेली स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध माँ शीतला मंदिर में पद्मश्री एवं विधायक श्री अनुज शर्मा जी ने पहुंचकर माता के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस दौरान ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 
इस अवसर पर ग्राम विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों एवं मंदिर से जुड़े लोगों ने माँ शीतला मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता से विधायक श्री अनुज शर्मा को अवगत कराया। इस पर उन्होंने मंदिर परिसर के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन से ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल रहा।
 
कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच श्री नरेंद्र साहू सहित दुलेश्वर साहू, ललित राव, टिकेंद्र साहू, दीपक निषाद, राहुल साहू, भुवन साहू, अर्जुन साहू, यशवंत, डोमार, त्रिभुवन, पंचू, गब्बर यशवंत, इशांत साहू, सुरेश निषाद, बैगा गिरधर वर्मा तथा शीतल मानस मंडली की मातृशक्ति सहित अनेक ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 
इसी अवसर पर संत असंग देव कबीर आश्रम, सोनपैरी के प्रमुख एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय श्री देवकर साहेब जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने माँ शीतला के दर्शन कर जनकल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उनका भी आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
 
वहीं, प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक आदरणीय श्री नितिन गौरी शंकर अग्रवाल जी ने भी माँ शीतला के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि की नौ रात्रियों के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
 
माँ शीतला मंदिर में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों के आगमन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से इस प्राचीन धार्मिक स्थल को नई पहचान मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image