छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

तिलाईदादर में महिला किसान दिवस का आयोजन

तिलाईदादर में महिला किसान दिवस का आयोजन

राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- लोक आस्था सेवा संस्थान द्वारा वूमेनिटी और दाना के सहयोग से छुरा ब्लॉक के ग्राम तिलाईदादर में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छुरा ब्लॉक के 20 गांवों से 127 महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और सभी प्रतिभागियों के परिचय से हुई। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि वे सुबह से शाम तक खेतों में काम करती हैं, फिर भी उन्हें महिला किसान के रूप में पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
टोनहीडबरी से संगवारी महिला मंच की दुखिया बाई ने बताया कि लोक आस्था सेवा संस्थान के सहयोग से उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र से जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब वे जैविक पद्धति से खेती कर रही हैं, जिससे उन्हें महिला किसान के रूप में नई पहचान मिली है। घोटपानी की सुमित्रा बाई ने बताया कि वन पट्टा मिलने से उन्हें शासन की योजनाओं के तहत खाद-बीज और कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिल रही है, जिससे वे अपनी फसल बेहतर कीमत पर बेच पा रही हैं।
देवकी बाई ने बताया कि वे जैविक खेती के साथ उद्यानिकी विभाग से प्रशिक्षण लेकर जैविक विधि से किचन गार्डन भी तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की  पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं की किसान के रूप में पहचान स्थापित करना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे एकजुट होकर महिलाओं को किसान के रूप में पहचान दिलाने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगी। और महिला किसान के पहचान के लिए आज की पितृसत्ता समाज में अपने पहचान के लिए प्रयास कर रही हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image