छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा सेतु से आंचल सिंह को महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, शासकीय सेवाओं की त्वरित उपलब्धता से मिली राहत

 ग्राम कोईलारा की आंचल को घर के नजदीक मिली समयबद्ध शासकीय सेवा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

एमसीबी/22 अक्टूबर 2026/

एमसीबी : सेवा सेतु से आंचल सिंह को महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, शासकीय सेवाओं की त्वरित उपलब्धता से मिली राहतछत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका लाभ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम कोईलारा निवासी आंचल सिंह, पिता रमेश सिंह, को मिला है। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर उनका आय प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया। कम समय में आवश्यक दस्तावेज मिलने से आंचल को राहत मिली और उन्होंने शासन की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।
दो दिन में आय प्रमाण पत्र मिलने से प्रक्रिया हुई आसान
आय प्रमाण पत्र शिक्षा, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होना नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा है। आंचल सिंह को सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन के मात्र दो दिनों में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। इससे उन्हें आवश्यक दस्तावेज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। यह पहल शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक त्वरित रूप से पहुंचाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है।
सेवा सेतु से सरल हो रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच
सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया सुगम हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक सेवाएं कम समय में उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल उपयोगी साबित हो रही है।
आंचल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
महज दो दिनों में आय प्रमाण पत्र मिलने पर आंचल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवा सेतु पहल को आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक बताते हुए त्वरित शासकीय सेवा उपलब्ध कराने की सराहना की।
सेवा सेतु के माध्यम से आंचल सिंह को मिला आय प्रमाण पत्र इस बात का उदाहरण है कि समयबद्ध सेवा वितरण से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। शासन की यह पहल ‘सेवा से समाधान तक’ की भावना को साकार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की पहुंच को अधिक सरल और प्रभावी बना रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image