असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को सोनपान दिये
मुंगेली |
2026-10-22 17:03:55
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को सोनपान दिये
लोरमी - लोरमी नवजीवन क्लब के द्वारा हाईस्कूल के मैदान में रावण दहन के लिए विशेष तैयारी किया गया दशहरा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा एकजुट के साथ रावण दहन के लिए निकले जिसमें समिति के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ श्री राम, लक्ष्मण सीता हनुमान शंकर जी व रावण का जीवत झाकीयों के साथ श्री राम की जय जयकारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हाईस्कूल के मैदान में 30 फीट रावण का विधि विधान के साथ दहन किया गया तथा इस अवसर पर विशेष रूप से राजपरिवार के प्रमुख अपने अस्त्र शस्त्रों के साथ थे व लोरमी के नागरिक गण प्रमुख रूप से मौजूद थे। रावण दहन के बाद सभी लोग एक दूसरे को सोनपान देकर गले मिले तो छोटे ने बड़ों का पैर छूकर आर्शीवाद लिये। इस दौरान नरेन्द्र खत्री जितेन्द्र पाठक, अमित दुबे, प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, आवेश द्विवेदी, आकाश केशरवानी देवी जायसवाल, समीर पाठक, अशुमान दुबे, लक्ष्मी खत्री, जितेन्द्र खत्री यतीन्द्र खत्री मोनू यादव अशुतोष केशवानी, श्रेय त्रिपाठी, अमन सलुजा, दीपक जायसवाल (ईट्टी) अश पाठक, बहादर यादव, श्लोक दुबे, आकाश सलुजा, आशिष शर्मा अक्षित दुबे, मनीष जायसवाल प्रेम यादव, राजेश जायसवाल प्रहलाद रजक सुहित नवजीवन क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
राजपरिवार में पूजा अर्चना कर निकाला गया झांकी
वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रावण दहन के पूर्व राजपरिवार के राजाबाड़ा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की सर्वप्रथम पूजा अर्चना किया गया जहाँ से फिर बाजे गाजे के साथ अस्त्र-षस्त्र के साथ झांकी निकालते हुये नगर के राजाबाड़ा से होते हुए फौव्वारा चौक, मुंगेली रोड़ पुराना बस स्टेण्ड मार्ग होते हुए झांकी हाईस्कूल के मैदान में पहुंचती है जहाँ रावण के पुतले का दहन किया जाता है वही पूरे मार्ग में आतिशबाजी के साथ झांकीयों पहुंचते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया स्वागत
नवजीवन क्लब दशहरा महोत्सव के द्वारा आयोजित झांकियों का मंच के माध्यम से साजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रीराम के जयकारे लगाये, मंच में गुरमीत सलुजा, सुजीत वर्मा अशोक जायसवाल महेन्द्र खत्री विश्वास दुबे नीतेश मिंटु अग्रवाल, अमिताम तिवारी, विनोद राजपुतु अशोक साहु दुष्यतं खत्री छेदु यादव, आलोक शिवहरे विकास केशरवानी हितेश सापरिया, मोटु गुप्ता, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।