छत्तीसगढ़ / रायपुर

सूरजपुर : राज्योत्सव पर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 रायपुर ।  विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया जायेगा, जिसके अंतर्गत जिला सूरजपुरमुख्यालय में 02 नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं, विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनीय लगायी जायेगी जिसमें विभागीय उपलब्धियों को सशक्त नारी युवा उड़ान की थीम पर सुनिश्चित किया जायेगा। तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही जिला मुख्यालय में 01 नवंबर से 03 नवंबर तक शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। 
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही राज्योत्सव की आवश्यक तैयारी हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को भी दायित्व सौंपा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image