छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुंगेली जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए पंजीयन 30 अक्टूबर तक

 रायपुर । मुंगेली जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला-संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं को विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और नवाचार प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्टूबर 2026 तक अपने विकासखंड के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। 
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया राज्य स्तरीय आयोजन 01 से 07 दिसंबर 2026 के मध्य दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में बिलासपुर जिले में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में कुल नौ विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा और रॉक बैंड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी विधाओं में 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी तथा 18 से 40 वर्ष तक के संगतकार हिस्सा ले सकते हैं। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी। 
पंजीयन के लिए विकासखंड पथरिया में श्री अशोक कुमार यादव, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलतरा तथा श्री निर्मल जांगड़े, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू से सम्पक कर सकते हैं। इसी तरह विकासखंड लोरमी में श्री सुबोध कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़खाम्ही तथा श्री रामनारायण सिंह राजपूत, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरसल और विकासखंड मुंगेली में श्री जावेद कोशले, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर तथा श्री राजेन्द्र साहू, व्यायाम शिक्षक, सेजेस दाउपारा, मुंगेली से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। युवा उत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतिभागी जिला कलेक्टोरेट स्थित वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कक्ष क्रमांक 241 में संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image