नगर पंचायत मारो आम निर्वाचन 2026 - मतदाता जागरूकता हेतु "जागव वोटर, जाबो" कार्यक्रम
मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष ठाकुर नोडल अधिकारी नियुक्त
बेमेतरा 22 अक्टूबर 2026
नगर पंचायत मारो के आम निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।
इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने मतदाता जागरूकता अभियान जागव वोटर, जाबो कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु श्री मनीष कुमार ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत मारो (मो. 9893414820) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
आदेशानुसार नोडल अधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम, रैली, दीवार लेखन, मुनादी आदि आयोजित कर उसकी फोटोग्राफ्स जिला निर्वाचन कार्यालय एवं आयोग को प्रेषित करेगा।