असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को सोनपान दिये
लोरमी - लोरमी नवजीवन क्लब के द्वारा हाईस्कूल के मैदान में रावण दहन के लिए विशेष तैयारी किया गया दशहरा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा एकजुट के साथ रावण दहन के लिए निकले जिसमें समिति के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ श्री राम, लक्ष्मण सीता हनुमान शंकर जी व रावण का जीवत झाकीयों के साथ श्री राम की जय जयकारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हाईस्कूल के मैदान में 30 फीट रावण का विधि विधान के साथ दहन किया गया तथा इस अवसर पर विशेष रूप से राजपरिवार के प्रमुख अपने अस्त्र शस्त्रों के साथ थे व लोरमी के नागरिक गण प्रमुख रूप से मौजूद थे। रावण दहन के बाद सभी लोग एक दूसरे को सोनपान देकर गले मिले तो छोटे ने बड़ों का पैर छूकर आर्शीवाद लिये। इस दौरान नरेन्द्र खत्री जितेन्द्र पाठक, अमित दुबे, प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, आवेश द्विवेदी, आकाश केशरवानी देवी जायसवाल, समीर पाठक, अशुमान दुबे, लक्ष्मी खत्री, जितेन्द्र खत्री यतीन्द्र खत्री मोनू यादव अशुतोष केशवानी, श्रेय त्रिपाठी, अमन सलुजा, दीपक जायसवाल (ईट्टी) अश पाठक, बहादर यादव, श्लोक दुबे, आकाश सलुजा, आशिष शर्मा अक्षित दुबे, मनीष जायसवाल प्रेम यादव, राजेश जायसवाल प्रहलाद रजक सुहित नवजीवन क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।