भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन
दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। घोषित कार्यकारिणी में अभिषेक टंडन को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
अभिषेक टंडन वर्तमान में जिला प्रभारी, खेल एवं कला, युवा मोर्चा के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर सामाजिक क्षेत्र एवं संगठन से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर समाज प्रमुखों एवं शुभचिंतकों ने अभिषेक टंडन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए सामाजिक सेवा, जनकल्याण तथा युवाओं को खेल एवं कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
अभिषेक टंडन ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।