छत्तीसगढ़ / मुंगेली

कलयुगी नाबालिक पुत्र ने टंगिया से वार कर सौतेली माँ की हत्या

कलयुगी नाबालिक पुत्र ने टंगिया से वार कर सौतेली माँ की हत्या 

लोरमी - लोरमी थाना अंतर्गत वनांचल के ग्राम  खुड़िया चौकी में एक गंभीर वारदात सामने आई है, कलयुग के  नाबालिक कुपुत्र ने अपनी सौतेली मां की चरित्र शंका के नाम से निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थानांतर्गत खुड़िया चौकी  में  रविवार को नाकापारा निवासी प्रतिभा नेताम 45 वर्ष पति स्व भीखम नेताम की धारदार टँगीय से वार कर नाबालिग पुत्र ने हत्या कर दिया। पुलिस ने बताया कि कलयुगी पुत्र 16 वर्षीय नाबालिक बेटे ने अपनी सौतेली मां के चरित्र को लेकर शंका करता था जिसे लेकर कल रात  उसने अपनी सौतेली माँ को मौत के घाट उतार दिया। 
पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतका के शव को पंचनामा कर बाद पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। पुलिस ने मामले में तत्काल मामले में विधि से संघर्ष बालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मामले को लेकर लोरमी थाना प्रभारी पवन देवांगन ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image