छत्तीसगढ़ / धमतरी

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

 धमतरी । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद मेरिट सूची अनुसार काउंसिलिंग ली गई, जिसमें चतुर्थ काउंसिलिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रयास आवासीय विद्यालय आबंटित किया गया। जिसका अवलोकन http://eklavya.cg.nic.in/पर किया जा सकता है।  सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने धमतरी जिले से चयनित विद्यार्थियों को आबंटित विद्यालयों में 30 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश लेना सुनिश्चित करने कहा है। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश निरस्त माना जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image