मूल विभाग में वापस भेजे गए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी
रायपुर । ईओडब्ल्यू और एसीबी में पदस्थ इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों के दायित्व वापस गृह विभाग को सौंपे दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सात इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई सहित तीन आरक्षक वापस पुलिस विभाग में भेजे गए हैं।