छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

रैली और श्रमदान के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

 राजनांदगांव ।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता माह मनाया गया। स्वच्छता माह अंतर्गत जिला कार्यालय सहित जिले की समस्त परियोजनाओं एवं संबंधित संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण केंद्र, पालना केंद्र, महिला हेल्पलाइन 181, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में व्यापक साफ-सफाई की गई। कार्यालय परिसरों, आंगन, पुरानी फाइलों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सफाई के साथ ई-कचरे और अनुपयोगी सामग्री को अलग किया गया।

शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से शिविरार्थियों एवं आम नागरिकों को महाविद्यालय, शिविर स्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब, बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हेल्प लाईन सेंटर, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, परियोजना कार्यालयों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वच्छता की शपथ लेकर प्रत्येक वर्ष 100 घंटे अर्थात् सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान करने तथा कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। इस स्वच्छता माह अंतर्गत दर्जनभर से अधिक कार्यालयों में अभियान चलाया गया। जिसमें 200 से अधिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र शामिल हुए। अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता को केवल औपचारिक गतिविधि न मानकर दैनिक जीवन की आदतू बनाने और सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image