आपदा में जीवन बचाने के लिए तत्पर रहें जल मित्र : कलेक्टर श्री अग्रवाल
बिलासपुर |
2026-10-31 18:19:04
बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं से बचाव का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 50 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाणपत्र
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026/बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने 50 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल एवं एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा के संचालक श्री लक्ष्मी प्रसाद वर्मा उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय त्वरित निर्णय, सही तकनीक और समन्वित प्रयास लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का नियमित अभ्यास करें और जरूरत पड़ने पर पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्य में सहयोग दें। उन्होंने सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित जल मित्रों की उपलब्धता से आपात स्थितियों में तत्काल सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों से बचाव कार्यों और प्रशिक्षण के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने कौशल को अद्यतन बनाए रखने के लिए समय-समय पर रिफ्रेशर कोर्स आयोजित करने और जल मित्रों का व्हाट्सएप समूह बनाने का सुझाव दिया, ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ तथा बांध, नदी एवं तालाबों में डूबने की घटनाओं से बचाव के लिए 26 से 30 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों के कोटवारों, मछुआरों, गोताखोरों और कुशल तैराकों सहित 50 प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जल मित्रों की टीम तैयार कर राहत एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
पटेल/
--00--

समाचार
विशेष अभियान 6.0 के तहत जिले की संस्थाओं में चला स्वच्छता अभियान
आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभागीय संस्थाओं में साफ-सफाई, पौधरोपण और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
महिलाओं और बच्चों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाने की पहल
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026/भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न विभागीय संस्थाओं में साफ-सफाई, पौधरोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान में महिलाओं, बालिकाओं, स्व-सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

अभियान के तहत सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण केंद्र, हब, पालन केंद्र, शक्ति सदन एवं सखी निवास सहित अन्य संस्थाओं में विशेष साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रिकॉर्ड एवं अभिलेखों को व्यवस्थित करने के साथ ही अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर एवं पंपलेट वितरित किए गए तथा पौधरोपण भी किया गया। अभियान में शासकीय प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। विशेष अभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की हेल्पलाइन 1515, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सीपीग्राम्स (CPGRAMS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए ई-चौपाल के माध्यम से कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी मिशन शक्ति डैशबोर्ड पर दर्ज की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य विभागीय संस्थाओं में स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से संस्थाओं की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने का भी प्रयास किया गया।
रचना/
--00--
रचना/
--00--
समाचार
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अनुकंपा नियुक्ति के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित
सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करना होगा दावा-आपत्ति
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026/जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। बैंक की स्टाफ उप समिति की 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत दो आवेदकों की सूची जारी कर आम जनता एवं संबंधित पक्षों से दावा-आपत्ति मंगाई गई है।

बैंक द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए जारी सूची में स्वर्गीय प्रजेश सिंह चंदेल की पत्नी श्रीमती रंजिता सिंह, निवासी कोसा, तहसील पामगढ, जिला जांजगीर-चांपा तथा स्वर्गीय जितेंद्र पाण्डेय के पुत्र श्री विवेक पाण्डेय, निवासी जोरापारा, सरकंडा, बाल्टी फेक्ट्री के पीछे जिला-बिलासपुर के नाम शामिल हैं। दोनों आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। बैंक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत इनके प्रकरणों पर सहमति के आधार पर विचार किया गया है। बैंक प्रबंधन ने बताया कि संबंधित आवेदकों अथवा उनके आश्रित परिवार के किसी सदस्य के संबंध में कोई आपराधिक या न्यायालयीन प्रकरण लंबित होने, परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत होने अथवा अन्य किसी प्रकार की आपत्ति की जानकारी होने पर सात दिनों के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। दावा-आपत्ति बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अथवा जिले में स्थित बैंक के नोडल कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित रूप में प्रस्तुत की जा सकती है। कार्यालय में पत्र व्यवहार हेतु ई-मेल आईडी estb@jskmbilaspur.bank.in अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक बिलासपुर पिन कोड 495001 में जानकारी प्रेषित कर सकते है। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण करने के बाद अनुकंपा नियुक्ति की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
रचना/
रचना/