छत्तीसगढ़ / दुर्ग

निवार्चन प्रेक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति कार्य का अवलोकन

 दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाच आयोग द्वारा धमतरी जिले के अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी को दुर्ग जिले के नगरीय निकाय आम एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 के निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक नियुक्त होने के उपरांत विगत 27 अक्टूबर को प्रेक्षक इंदिरा देवहारी का दुर्ग आगमन हुआ। वे यहां पर दुर्ग के अंतर्गत नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में चल रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। 

उन्होंने इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सिल्ली थॉमस, अपर कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान नगर निगम रिसाली के वार्ड क्र. 01 तालपुरी के मतदान केन्द्र में तथा नगर निगम भिलाई के वार्ड क्र. 64-65 सेक्टर-10 के मतदान केन्द्र में उपस्थित प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा प्राप्त किये जा रहे दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रेक्षक इंदिरा देवहारी से निर्वाचक नामावली के संबंध में लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 08 में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उनका मोबाईल नंबर 62668-00039 है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image