छत्तीसगढ़ / महासमुंद

महासमुंद में राज्योत्सव 2 नवंबर को : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि, मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय आयोजन

 महासमुंद, 01 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर 2026 को राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले राज्योत्सव की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक श्रीमती द्वारिकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशनलाल पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान, जनपद पंचायत महासमुंद के अध्यक्ष श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान, नगरपालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष श्री निखिल मनोजकांत साहू, जनपद पंचायत बागबाहरा के अध्यक्ष श्री केशव नायकराम चंद्राकर, नगरपालिका परिषद बागबाहरा की अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी बघेल, जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, नगरपालिका परिषद सरायपाली की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र (मिली) पटेल, जनपद पंचायत बसना की अध्यक्ष श्रीमती डिलेश्वरी मिलाप निराला, नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष श्री बलराम कांत साहू, जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी हरिशचंद्र पटेल, नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष श्री देवेश निषाद, राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ श्री इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया तथा स्काउट एवं गाइड संघ के जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव के सफल आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से राज्योत्सव समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image